चंपारण के दो मुख्य फसल धान व गन्ने के फसल में उर्वरक की अति आवश्यकता।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।चंपारण के दो मुख्य फसलों धान और गन्ना में उर्वरक की अति आवश्यकता है।यह जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय सिंह ने बताया कि मुख्य रूप से यूरिया और सूक्ष्म तत्वों की इन फसलों में विशेष आवश्यकता है।भारत सरकार के मिट्टी जांच के अनुसार भारत सरकार के द्वारा सूक्ष्म पोषक तत्व जिंक और सल्फर के अलावे मैग्नीशियम के साथ सूक्ष्म जीवों को देना बहुत जरूरी है।यूरिया के साथ सी और पीआर के अलावा सल्फर देना फसल के बेहतर उत्पादन के लिए अति अनिवार्य है।किसानों द्वारा केवल यूरिया के प्रयोग करने से कीड़ो का प्रकोप फसलों में बढ़ जाता है।फसल कटने के बाद मिट्टी जांच विशेष जरूरी है।ताकि जरूरत के मुताबिक फसलों को उचित पोषण दिया जा सके।उन्होंने यह भी बताया कि केवल यूरिया या एक ही प्रकार के उर्वरक प्रयोग करने से मिट्टी के बंजर होने की संभावना बढ़ जाती है।श्री सिंह ने ग्रामीणों से अपील किया है कि गन्ना और धान के फसल में बेहतर उत्पादन के लिए मिश्रित उर्वरक का प्रयोग करें।