संकिसा विषारी देवी मंदिर के प्रांगण में लगेगा मेला, बैठक संपन्न

संकिसा। मां विषारी देवी मंदिर के प्रांगण में 14 जुलाई से 29 जुलाई तक लगने वाले मेला को लेकर डाक बंगला व मां विषारी देवी मंदिर के प्रांगण में सदर एस डी एम गजराज सिंह व कायमगंज सी ओ की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बैठक संपन्न हुई।सोमवार से दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकाने लगाने का काम भी आरंभ कर दिया है।यह 15 दिवस तक मेला रहेगा।मंदिर में श्रद्धालु अपने-अपने बच्चों का मुंडन एवं अन्नप्राशन कराने हेतु दूर-दूर से आते हैं।बैठक में मां विषारी देवी सेवा समित के अध्यक्ष अतुल दीक्षित,बबलू दीक्षित,दिलीप दीक्षित मंदिर के पुजारी कुलदीप आदि के अलावा कई लोग मौजूद रहे।