मेरापुर में गुरुवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग,फटा सिलेंडर

संकिसा फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र मेरापुर के कस्बा मेरापुर में गुरुवार को शाम पिंटू के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग रसोई घर तक पहुंच गई जिससे रसोई में रखा गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। गांव वालों ने समरसेबल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के चलते आग नहीं बच पाई । दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई।