वृहद वृक्षारोपण: पशुपालन विभाग ने गोआश्रय व चिकित्सालयों में लगाए पौधे

देवरिया।राज्य सरकार के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जनपद में पशुपालन विभाग के सभी संस्थाओं एवं गोआश्रयों के परिसर में पौधारोपण का कार्य किया गया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने देवरिया सदर स्थित पाली क्लीनिक में पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों व पशुपालकों को "एक पेड़ मां के नाम"अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विकास खंड बैतालपुर में नगर पंचायत स्थित पशु चिकित्सालय, पहाड़पुर पशु चिकित्सालय एवं बलटिकरा के पशु सेवा केंद्र परिसर में पौधारोपण किया गया।
इसमें पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी, वेटनरी फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र, सीताराम, मैत्री पंकज मणि, रजनीश यादव, धर्मेंद्र यादव, राजकुमार यादव, चेतन मणि एवं आयुष कुमार श्रीवास्तव ने भाग लिया। सभी ने फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया।
अधिकारियों ने बताया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी ताकि वे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें।