हरदोई में खाकी का नंगा नाच: थाने को बना दिया अखाड़ा, पत्रकार की पिटाई का वीडियो वायरल

हरदोई में खाकी का नंगा नाच: थाने को बना दिया अखाड़ा, पत्रकार की पिटाई का वीडियो वायरल

#हरदोई

.

?कानून के रखवाले? जब खुद कानून को जूते की नोक पर रखने लगें, तो फिर आम आदमी जाए तो जाए कहां? हरदोई के हरियावां थाने से आई तस्वीरें यही सवाल मुंह पर तमाचा बनकर मार रही हैं।

तरी गांव के निवासी पत्रकार रामप्रताप अपनी पत्नी के साथ जमीन विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। लेकिन न्याय मिलने के बजाय उन्हें मिला ?खाकी का न्याय? गालियां, धक्के और बेरहमी से पिटाई। वजह? जनाब दरोगा त्रिवेणी नारायण इस बात पर आगबबूला हो गए कि राम प्रताप पैमाइश के वक्त खुद क्यों नहीं पहुंचे!

आरोप है कि दरोगा ने वर्दी की आड़ में गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दीं,कॉलर पकड़ना, बाल खींचना, गालियों की बौछार और खुलेआम मारपीट। सवाल ये है कि ये थाना है या किसी दबंग का निजी दरबार?

विडंबना देखिए- जिस थाने में इंसाफ की उम्मीद लेकर लोग जाते हैं, वहीं इंसाफ का गला घोंटा जा रहा है। और सबसे बड़ी बात, ये सब कैमरे में कैद है। यानी न शर्म, न डर- बस खुली गुंडई!

अब देखने वाली बात ये नहीं कि वीडियो वायरल हुआ या नहीं? असली सवाल ये है कि क्या इस ?खाकी के शेर? पर कोई कार्रवाई होगी, या फिर हमेशा की तरह मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा?

क्योंकि यहां सवाल सिर्फ एक पत्रकार का नहीं है? सवाल है पूरे सिस्टम का, जो शायद अब ?चुल्लू भर पानी? भी डिजर्व नहीं करता।