हरदोई में ‘जलभराव का आतंक’ अफसरों की लापरवाही से योगी सरकार की छवि पर गहरा वार!

हरदोई में ?जलभराव का आतंक? अफसरों की लापरवाही से योगी सरकार की छवि पर गहरा वार!

बच्चों का स्कूल जाना ठप,सावन में शिवभक्तों का रास्ता बंद प्रशासन बना बेशर्म दर्शक!

#हरदोई
.
बिलग्राम चुंगी स्थित मो. प्रेम नगर कॉलोनी, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के पास प्राथमिक विद्यालय धन्नूपुरवा के निकट हालात विस्फोटक हो चुके हैं। यहां जलभराव नहीं, बल्कि सड़कों पर ?गंदे पानी का साम्राज्य? कायम है, जिसने आम जनता और नौनिहाल छात्रों का निकलना पूरी तरह दूभर कर दिया है।

सबसे शर्मनाक बात यह है कि जहां छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा के लिए स्कूल पहुंचने को जूझ रहे हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अपनी कुर्सियों पर आराम फरमा रहे हैं। गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर ये बच्चे क्या यही ?नए भारत? की तस्वीर है?

अब सावन का पवित्र महीना सिर पर है, लेकिन सड़कों की बदहाली ऐसी कि शिवभक्तों के लिए मंदिर तक पहुंचना भी चुनौती बन गया है। सवाल उठता है क्या आस्था भी अब प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ेगी?

लगातार सोशल मीडिया और अखबारों में खबरें प्रकाशित हो रही हैं, लेकिन जनपद के जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। ऐसा लगता है मानो प्रशासन ने जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने की कसम खा रखी है।

⚠️ जनता का साफ संदेश_

अगर अब भी जलनिकासी और सड़क व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो यह लापरवाही जनाक्रोश में बदलेगी और फिर सड़कों पर सिर्फ पानी नहीं, जनता का गुस्सा भी बहता नजर आएगा!

MYogiAdityanath सूचना विभाग हरदोई Jai Prakash Nitin Agarwal श्यामू सिंह प्रधान UP Gram