“कागजों में कार्रवाई, जमीन पर कब्जा,प्रशासन की मिलीभगत या खुली लाचारी?”

?सरकारी जमीन पर माफियाओं का राज! पुलिस बनी मूकदर्शक, ग्रामीणों पर बरसे पत्थर?

?कागजों में कार्रवाई, जमीन पर कब्जा,प्रशासन की मिलीभगत या खुली लाचारी??

#हरदोई

संडीला तहसील के ग्राम कासिमपुर में कानून व्यवस्था की सच्चाई खुलकर सामने आ गई है, जहाँ सरकारी चकमार्ग पर भू-माफियाओं का कब्जा प्रशासन की कथित मिलीभगत से दोबारा कायम हो गया। सवाल यह है कि जब सरकारी जमीन भी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता कहाँ जाए?

📌क्या है पूरा खेल?

8 जून 2026 को राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में गाटा संख्या 1259, 1265 (चकमार्ग) और 1267 (नाली) की पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। धारा 67 के तहत मामला विचाराधीन है लेकिन हकीकत में माफियाओं के हौसले और बुलंद हो चुके हैं।

⚠️ पुलिस के सामने गुंडागर्दी का नंगा नाच

27 जून को पीड़ित श्रीराम जब अपने खेत पहुंचे, तो विपक्षी मजर और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ?डायल 112? पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही दबंगों ने पीड़ित पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। क्या यही है कानून का राज?

❓ बड़े सवाल खड़े

- क्या प्रशासनिक कार्रवाई सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है?

- क्या भू-माफियाओं को मिला है किसी का संरक्षण?

- पुलिस की मौजूदगी में हमला क्या यह सिस्टम की नाकामी नहीं?

ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन जागता है या फिर माफियाओं का आतंक यूँ ही चलता रहेगा।