वृक्षारोपण महाअभियान के तहत मुरादाबाद के सभी फायर स्टेशनों पर हुआ पौधारोपण

मुरादाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद मुरादाबाद के सभी फायर स्टेशनों पर पौधारोपण किया गया।इस अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। सीएफओ डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।अग्निशमन विभाग ने लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।