पीलीभीत में कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा समीक्षा बैठक कर स्थलीय निरीक्षण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था राज कॉरपोर

राजेश गुप्ता
लोकेशन/अमरिया-जहानाबाद पीलीभीत।
मो 9719672920

पीलीभीत में कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा समीक्षा बैठक कर स्थलीय निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था राज कॉरपोरेशन लिमिटेड को

उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी के द्वारा यथा समय पर सड़क मरम्मत,गड्डो का भराव, संकेतक (साइनेज) रिफ्लेक्टर एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए दिए निर्देश।

सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने,नियमित ग्रस्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुद्रढ़ रखने की निर्देश दिए गए।


पीलीभीत जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज उप जिलाधिकारी अमरिया मयंक गोस्वामी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल के द्वारा थाना अमरिया एवं थाना जहानाबाद क्षेत्र का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया है।इस दौरान अमरिया थाना प्रभारी अमित सिंह और थाना जहानाबाद प्रभारी जयशंकर सिंह तथा नवीन बरेली?सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्यदायी संस्था राज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कांवड़ यात्रा मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है।
निरीक्षण के उपरांत आयोजित बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था,यातायात प्रबंधन,सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग,डायवर्जन,सड़क सुरक्षा,प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई,पेयजल,विद्युत आपूर्ति,आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्यदायी संस्था राज कॉरपोरेशन लिमिटेड को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य,सड़क मरम्मत,गड्ढों का भराव,संकेतक (साइनेज), रिफ्लेक्टर एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाएं,ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उप जिलाधिकारी अमरिया ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करें।सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने,नियमित गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए हैँ।
प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से यह आश्वस्त किया गया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएंगी तथा प्रत्येक बिंदु पर सतत निगरानी रखी जाएगी।