पीलीभीत में ग्राम कुंवरपुर में पुरानी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के द्वारा लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से फायरिंग करने पर 4 व्यक्ति छर्रे लगने घायल हो गए थे, पुलिस द्वारा इस संबंध में 03 आरोप

लोकेशन /थाना माधौटांडा,जनपद पीलीभीत
रिपोटर राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत में ग्राम कुंवरपुर में पुरानी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के द्वारा लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से फायरिंग करने पर 4 व्यक्ति छर्रे लगने घायल हो गए थे, पुलिस द्वारा इस संबंध में 03 आरोपियों को हिरासत लेकर घटना में प्रयुक्त असलहा को बरामद किया है.

पुलिस के द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार थाना माधौटांडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुंवरपुर में लगभग तीन माह पूर्व हुई कपड़ा सुखाने को लेकर मामूली कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था,जिसके दौरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग की गई।

पुलिस के द्वारा प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि लगभग 03 माह पूर्व बालकराम के घर के सामने दिनेश कुमार के भाई महेश द्वारा कपड़े सुखाने को लेकर बालकराम एवं महेश के बीच कहासुनी हुई थी।आज उसी पुरानी कहासुनी को लेकर बालकराम एवं दिनेश के बीच पुनः विवाद हो गया,जिसके दौरान बालकराम के द्वारा अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से दो फायर किए गए।
फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से दिनेश कुमार पुत्र बाबूराम, उम्र 26 वर्ष,यश पुत्र दिनेश कुमार उम्र 06 वर्ष,प्रीति पत्नी दिनेश कुमार उम्र 25 वर्ष,अंजली पुत्री छत्रपाल, उम्र 15 वर्ष (पड़ोसी) घायल हो गए।
पुलिस के द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी माधौटांडा भेजा गया,जहां सभी घायलों की स्थिति सामान्य है तथा सभी खतरे से बाहर हैं।
इस मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी बालकराम तथा उसके पुत्र लालराम एवं सोमपाल को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।