पीलीभीत में नाबालिग़ किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने बाला आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल। पुलिस नें पीड़िता के ब्यान दर्ज करबा कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा.

राजेश गुप्ता
लोकेशन/पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत में नाबालिग़ किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने बाला आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल।
पुलिस नें पीड़िता के ब्यान दर्ज करबा कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा.

पीलीभीत मेंनाबालिग़ किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस नें गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया है।पुलिस नें नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण नें दर्ज कराएँ गए मुकदमेँ में बताया कि उसकी नाबालिग किशोरी को खीरी जिले के इमली चौराहा मोहल्ला निवासी अंश उर्फ़ हर्षु जायसवाल बहला फुसलाकर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है।पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोरी की बरामदगी के प्रयास में लगी थी। और आरोपी की भी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।पुलिस नें मंगलवार को नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक नें नाबालिग किशोरी का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।जिसके बाद पुलिस नें आरोपी के खिलाफ पीड़िता के ब्यान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया है।