देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले संवर्त कुमार ‘रूप’, हिमालय उत्पाद भेंट कर किया सम्मानित

बैकुंठपुर, कोरिया। कोरिया जिले सहित पूरे सरगुजा संभाग के लिए गौरव का विषय रहा कि जिले के युवा साहित्यकार, समाजसेवी, वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक, जनहित संघ अंतर्गत पंडो विकास समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं सम्यक क्रांति सूरजपुर संस्करण के संपादक संवर्त कुमार ?रूप? ने देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर विस्तृत संवाद किया।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनका बचपन मध्य भारत (तत्कालीन मध्यप्रांत) में बीता है और वहीं उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। इसी कारण उनका छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश से आज भी आत्मीय जुड़ाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक एवं विकासात्मक क्षेत्रों में परस्पर संवाद और सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत, पर्यटन, संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, प्रशासनिक व्यवस्था तथा प्रवासी व्यवस्थाओं पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संवर्त कुमार ?रूप? को उत्तराखंड की पहाड़ी किसान महिलाओं द्वारा निर्मित हाउस ऑफ हिमालय के उत्पाद तथा हिमालयी शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी हरिद्वार कुंभ में छत्तीसगढ़ की जनता एवं संवर्त कुमार ?रूप? को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए देवभूमि उत्तराखंड आने का आग्रह भी किया।यह मुलाकात कोरिया जिले और पूरे सरगुजा संभाग के लिए सम्मान और गर्व का विषय मानी जा रही है।