https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद के एशियन विवेकानंद हॉस्पिटल..."> https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद के एशियन विवेकानंद हॉस्पिटल..."> https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद के एशियन विवेकानंद हॉस्पिटल...">

मुरादाबाद के एशियन विवेकानंद हॉस्पिटल में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, आग से बचाव के बताए उपाय

https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद के एशियन विवेकानंद हॉस्पिटल में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, आग से बचाव के बताए उपाय

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश फायर एवं इमरजेंसी सर्विसेज के महानिदेशक सुजीत पांडेय के आदेश तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर स्कीम नंबर 03 के तहत सोमवार को कंठ रोड स्थित एशियन विवेकानंद हॉस्पिटल में व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

यह मॉक ड्रिल मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व एवं अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों तथा मरीजों के परिजनों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई।

मॉक ड्रिल के दौरान फायर कर्मियों ने अस्पताल परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति का सफल प्रदर्शन करते हुए बताया कि घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता से किसी भी आपात स्थिति का सामना किया जा सकता है। साथ ही उपस्थित लोगों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों में नियमित मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने से आपदा के समय जनहानि और नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचना दें।

इस अभियान का उद्देश्य अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा कर्मचारियों, मरीजों और आम नागरिकों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।