https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल..."> https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल..."> https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल...">

समर विला स्कूल में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन

https://x.com/myogioffice

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को कांठ रोड स्थित समर विला स्कूल में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और समझदारी से कार्य करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए आग पर प्रारंभिक स्तर पर काबू पाने के तरीके बताए।

मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यालय परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) का अभ्यास कराया गया। इस दौरान छात्रों और स्टाफ को निर्धारित आपातकालीन मार्गों से सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना देने, बिजली आपूर्ति बंद करने तथा अफरा-तफरी से बचने के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए गए।

अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने कहा कि नियमित अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल से आपदा के समय जनहानि और संपत्ति के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करने और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों और कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने का आत्मविश्वास विकसित होता है।