भूस्खलन के कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदला, यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचें

भूस्खलन के कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदला, यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचें

मध्य रेल के प्रभावित रेलखंड में हुए भूस्खलन के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 22920 अहमदाबाद चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस (06 जुलाई 2026 से), 11092 पुणे भुज एक्सप्रेस (06 जुलाई 2026 से), 12298 पुणे अहमदाबाद दुरंतो एक्सप्रेस (06 जुलाई 2026 से), 09420 तिरुचिरापल्ली अहमदाबाद स्पेशल (05 जुलाई 2026 से) तथा 20953 चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद एक्सप्रेस (05 जुलाई 2026 से) को निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा है।

इन ट्रेनों का संचालन क्रमशः सूरत पालधी जलगांव मनमाड दौंड तथा दौंड मनमाड जलगांव पालधी सूरत मार्ग से किया जाएगा। वहीं, पुणे अहमदाबाद दुरंतो एक्सप्रेस को दौंड कॉर्ड मनमाड इगतपुरी कल्याण मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। रेलवे स्थिति सामान्य होते ही नियमित मार्ग से ट्रेनों का संचालन बहाल करने के प्रयास कर रहा है।