ग्राम दांडी दुर्जन और इस्लाम नगर में रवि चौधरी का जनसंपर्क अभियान, सामाजिक समरसता महा रैली का दिया निमंत्रण

ग्राम दांडी दुर्जन और इस्लाम नगर में रवि चौधरी का जनसंपर्क अभियान, सामाजिक समरसता महा रैली का दिया निमंत्रण

मुरादाबाद। देहात विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दांडी दुर्जन और इस्लाम नगर में जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की तथा लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने।

रवि चौधरी ने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देहात विधानसभा के सभी गांवों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को 31 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली "सामाजिक समरसता महा रैली" की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह रैली सामाजिक एकता, भाईचारे तथा पिछड़े, दलित, वंचित और शोषित समाज की आवाज को मजबूत करने का मंच बनेगी।

ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव रखे। रवि चौधरी ने सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में रवि चौधरी ने ग्रामीणों के स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गौरव कुमार, मुंशाहिद हसन, मीर साहब, नासिर, शानू, विक्की, विशाल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।