मुरादाबाद रोडवेज की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से गैरहाजिर 22 चालक-परिचालक नौकरी से हटाए गए

मुरादाबाद रोडवेज की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से गैरहाजिर 22 चालक-परिचालक नौकरी से हटाए गए

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुरादाबाद डिपो में विभागीय अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। मई और जून माह के दौरान लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आने वाले 22 चालक और परिचालकों को नौकरी से हटा दिया गया है।

मुरादाबाद डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजवती ने बताया कि संबंधित चालक और परिचालक काफी लंबे समय से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे। विभाग की ओर से कई बार सूचना देने के बाद भी उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि विभागीय अभिलेखों की जांच और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद 22 चालक और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया गया।

रोडवेज प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने और विभागीय व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। अधिकारियों ने साफ किया है कि भविष्य में भी बिना सूचना लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।