मुरादाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक, 31 जुलाई की सामाजिक समरसता महारैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार

मुरादाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक, 31 जुलाई की सामाजिक समरसता महारैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार

मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी��की जिला इकाई मुरादाबाद द्वारा शुक्रवार को जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 31 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को ऐतिहासिक और सफल बनाना रहा।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव तथा प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ रितेश राम की विशेष उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता रितेश राम ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और महारैली में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी, प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, महानगर प्रभारी अशोक सैनी, शानू, नासिर, विधानसभा अध्यक्ष इरशाद, जिला प्रवक्ता नाजिम, डॉ. हनीफ, राजकुमार साहू, मुशाहिद हसन सहित मुरादाबाद, अमरोहा और सम्भल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि 31 जुलाई को आयोजित सामाजिक समरसता महारैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाई जाएगी। साथ ही संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।