ललितपुर यार्ड कार्य का असर: अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी

ललितपुर यार्ड कार्य का असर: अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के चलते पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद?दरभंगा विशेष ट्रेन के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार विशेष किराया स्पेशल ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल 17 जुलाई 2026 को अहमदाबाद से प्रस्थान कर नागदा कोटा सवाई माधोपुर बयाना ईदगाह आगरा टूंडला गोविंदपुरी प्रयागराज मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन, गुना जंक्शन रेलवे स्टेशन, बीना जंक्शन रेलवे स्टेशन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा अहमदाबाद स्पेशल 18 जुलाई 2026 को दरभंगा से प्रस्थान कर प्रयागराज गोविंदपुरी टूंडला ईदगाह आगरा बयाना सवाई माधोपुर कोटा नागदा मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान भी ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना जंक्शन, गुना जंक्शन और उज्जैन जंक्शन स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।