मुरादाबाद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेस्टोरेंट से चिकन बिरयानी का नमूना जांच को भेजा गया

मुरादाबाद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेस्टोरेंट से चिकन बिरयानी का नमूना जांच को भेजा गया

मुरादाबाद। जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II ने मुरादाबाद स्थित चिकन हैदराबादी मुरादाबादी रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कई कमियां पाई गईं, जिसके चलते प्रतिष्ठान संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही जांच के लिए रेस्टोरेंट से चिकन बिरयानी का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रजन सिंह और सच्चन भी मौजूद रहे।

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।