UPTET परीक्षा को लेकर मुरादाबाद रोडवेज अलर्ट, अंबरीन अख्तर के निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

UPTET परीक्षा को लेकर मुरादाबाद रोडवेज अलर्ट, अंबरीन अख्तर के निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुरादाबाद मंडल में UPTET परीक्षा 2026 को देखते हुए परिवहन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। परीक्षार्थियों को सुरक्षित, समय पर और बिना किसी परेशानी के यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मुरादाबाद की क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बरीन अख्तर ने मंडल के सभी बस स्टेशनों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनके आदेश के बाद मुरादाबाद मंडल के सभी बस स्टेशनों पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने-अपने स्टेशन की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परीक्षार्थियों की सहायता के लिए सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जहां तैनात कर्मचारी छात्रों को बसों की जानकारी, यात्रा संबंधी सहायता और अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध करा रहे हैं।

इसी क्रम में मुरादाबाद रोडवेज बस स्टेशन पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजवती स्वयं निगरानी करती नजर आईं और हेल्प डेस्क पर बैठकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

परिवहन विभाग की यह सक्रियता दर्शाती है कि मुरादाबाद प्रशासन UPTET परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। यह पहल छात्रों को बेहतर यात्रा सुविधा देने और परीक्षा के दौरान सुचारु व्यवस्था बनाए रखने की एक सराहनीय मिसाल बनकर सामने आई है।