चार साल बेमिसाल-उदनखेड़ी ग्राम पंचायत ने विकास की लिखी नई इबारत, सरपंच का पंचगण ने किया भव्य स्वागत

सारंगपुर। ग्राम पंचायत उदनखेड़ी में सरपंच नंदकिशोर भिलाला के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पंचायत के पंचगण, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम में पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण राठौर ने कहा कि "सरपंच के 4 साल बेमिसाल" केवल एक नारा नहीं, बल्कि उदनखेड़ी में हुए विकास कार्यों की पहचान बन चुका है। पिछले चार वर्षों में ग्राम पंचायत के सरपंच नंदकिशोर भिलाला के अथक प्रयासों से गांव में बरसों वीरान पड़े श्मशान घाट का सौंदर्यकरण, मेन मार्केट को कीचड़ मुक्त सहित सड़क, सीसी रोड, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अनेक विकास कार्य किए गए, जिससे गांव की तस्वीर बदलने लगी है।

पंचगण ने कहा कि ग्राम पंचायत ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित को सर्वोपरि रखा। पंचायत और ग्रामीणों के सहयोग से गांव लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी उदनखेड़ी में विकास की यह रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी।

इस अवसर पर सरपंच ने ग्रामवासियों, पंचगण एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे उदनखेड़ी गांव की जनता का है। उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण राठौर पंचगंद हरिश्चंद्र शर्मा कैलाश राजपूत अंकित जैन हेमंत सोनी हरिनारायण राजपूत रोहित राजपूत समाजसेवी सत्तार शाह भगवान सिंह राजपूत संतोष बाथवी आकाश सेन में पंचायत प्रतिनिधि, पंचगण, वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।