2 वर्ष से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, बोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजगढ़। जिले में फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों एवं गंभीर अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बोडा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहगढ़ प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में ग्राम कड़िया सासी में चोरी का सामान रखने के मामले में थाना बोडा में अपराध क्रमांक 82/2024 धारा 411, 414 एवं 413 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी राजेश पिता चंदूलाल सासी निवासी कड़िया सासी फरार चल रहा था।

इसी प्रकार थाना बोडा के अपराध क्रमांक 216/2024 में धारा 296, 331(5), 115(2), 324(4), 351(3), 92 बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी भगवान सिंह पिता गोवर्धन सासी निवासी ग्राम कड़िया सासी भी लंबे समय से फरार था।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 1,400 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने 22 जून 2026 को आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बोडा उपनिरीक्षक देवेन्द्र राजपूत, उपनिरीक्षक रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक समीर खान, आरक्षक सुनील सोलंकी, कपिल अटारिया, दुष्यंत, गजेंद्र बना तथा महिला आरक्षक पूजा का विशेष योगदान रहा।

संवाददाता : जगदीश सिसोदिया, राजगढ़