मानसून को देखते हुए कल से नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज में जंगल सफारी होगी बंद।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।पड़ोसी देश नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज में भी जंगल सफारी कल एक जुलाई से बंद होगी।चितवन राष्ट्रीय निकुंज के सूचना अधिकारी अविनाश थापा मगर ने बताया कि चितवन राष्ट्रीय निकुंज में पाए जाने वाले अधिकांश वन्य जीव तथा पक्षियों के प्रजनन के लिए मानसून का सीजन उपयुक्त होने तथा इस अवधि में निकुंज के अंदर के सफारी का कच्ची ट्रैक पर पानी लगने से खराब हो जाने, जंगल के अंदर के छोटे छोटे जलाशय में बाढ़ के पानी आने, पेड़ पौधों का सफारी ट्रैक के आसपास गिरने से रास्ता अवरुद्ध होने के खतरा को देखते हुए सभी वन्य जीव संरक्षण तथा पर्यटकों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार से कुछ समय के लिए जंगल सफारी को बंद किया जा रहा है।