तिरहुत नहर के पानी में दो दिन पूर्व लापता हुई वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के बिसहा गांव निवासी राधिका देवी उम्र लगभग 73 वर्ष पति स्व. हुमान महतो 2 दिन पूर्व से लापता थी।जिसका कोई पता नहीं चल रहा था।जिसका शव सोमवार की शाम संतपुर सोहरिया पंचायत के भीम सेनवा पुल के समीप तिरहुत नहर के पानी में मिला।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव चरवाहों द्वारा मवेशी चराने के क्रम में तिरहुत नहर के पानी में गिरे पेड़ के जड़ में अटका दिखा।जिसे देख कर उन लोगों के द्वारा शोर गुल मचाया गया।साथ ही इसकी सूचना वाल्मीकि नगर थाना के पुलिस को दी गई। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकि नगर पुलिस की टीम ने मौके पर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को नहर के पानी से बाहर निकाल कर शिनाख्त में जुट गई।शव मिलने की सूचना आग की तरह चारों ओर फ़ैल गई। लापता महिला के पुत्र शेषनाथ महतो ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपनी मां के रूप में पहचान कर बताया कि उक्त शव उसकी माँ राधिका देवी की है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव की पहचान के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है। परिवार के द्वारा आवेदन अप्राप्त है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता लग पाएगा। उन्होंने आगे बताया कि हालांकि प्रथम दृष्टया डूबने से मृत्यु प्रतीत हो रही है। परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।