ज्येष्ठ पूर्णिमा पर नारायणी गंडकी महाआरती का हुआ आयोजन।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर स्थित नारायणी गंडक नदी (गंडक नदी) के संगम तट पर स्थित काली घाट पर प्रबुद्ध मंच के द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार की शाम में वर्षों पूर्व से परंपरागत रूप से मनाई जाने वाली गंडकी नारायणी आरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रबुद्ध मंच के संयोजक विनय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में शामिल हुए गायन तथा वादन मंडली को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गायन तथा वादन मंडली के प्रस्तुत किए गए गजल तथा भजन ने श्रोताओं के बीच संगीत का अदभुत समा बांध दिया। श्रोता भी मंत्रमुग्ध होकर भारत माता की जय तथा हर हर महादेव का जयकारा लगा रहे थे। जिससे कालीघाट परिसर गुंजयमान हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, सुरेश गुप्ता,संजय कुमार आदि गणमान्य लोगों के द्वारा काली घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात गायन तथा वादन मंडली के द्वारा गजल तथा भजन की प्रस्तुति दी गई।