डर या सच्चाई का सामना करने से बचना, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप, सपा जिला अध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

डर या सच्चाई का सामना करने से बचना,
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप,
सपा जिला अध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा'News Headline ने आरोप लगाया कि जनपद पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते सोमवार तड़के लगभग 4 बजे से उन्हें उनके आवास पर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर दिया गया।उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य समाजवादी पार्टी की आवाज़ को दबाना और जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठाने से रोकना था।
जगदेव सिंह 'जग्गा' ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना और जनहित के मुद्दों को उठाना है।यदि विपक्षी नेताओं को उनके घरों में ही रोक दिया जाए,तो यह लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि जनता किसानों की बदहाली, बेरोजगारी, महंगाई, बिजली संकट, जर्जर सड़कों और कानून-व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रही है। समाजवादी पार्टी लगातार इन मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का इस प्रकार हनन किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता के मुद्दों और उनके अधिकारों की लड़ाई न पहले रुकी है और न आगे रुकेगी। अन्याय, दमन और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरुद्ध समाजवादी पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता के दबाव से न तो पार्टी के कार्यकर्ता डरेंगे और न ही जनता की आवाज़ उठाने से पीछे हटेंगे।