पीलीभीत से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है जहां पर दिनदहाड़े एक भतीजे ने अपनी चाची को चाकू से गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

लोकेशन पीलीभीत
रिपोटर राजेश गुप्ता
Mo9719672920

पीलीभीत से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है जहां पर दिनदहाड़े एक भतीजे ने अपनी चाची को चाकू से गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां के रहने बाले सलीम की पत्नी निशा उम्र 35 वर्ष कि उसके भतीजे मोनिस उम्र 22 वर्ष पुत्र नफीस अहमद पता उपरोक्त के द्वारा मामूली कहासुनी के चलते चाकू से गोद कर आज 2:00 बजे के समय निर्मल हत्या कर दी गई है।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के द्वारा शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

निशा की छह माह की एक बेटी है।

पुलिस के अनुसार अपनी चाची की निर्मम हत्या करने वाले हत्याआरोपी भतीजे मोनिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।