पीलीभीत में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र समाजसेवी बन गया पात्र,  जहानाबाद नगर में चर्चा का विषय। अधिशासी अधिकारी बोले आवास सूची की जांच चल रही है,कोई भी अपात्र व्यक्ति को सूची में शामि

पीलीभीत में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र समाजसेवी बन गया पात्र,
जहानाबाद नगर में चर्चा का विषय।
अधिशासी अधिकारी बोले आवास सूची की जांच चल रही है,कोई भी अपात्र व्यक्ति को सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।


पीलीभीत जनपद के जहानाबाद में अपात्र लोग प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में अधिकारियों को धोखा देकर और कर्मचारियों की मिली भगत से पात्र हो गए हैं।कहने को तो अपने आप को समाज सेवी बताते हैं मगर समाज सेवा की आड़ में खुद प्रशासन को धोखा दे रहे हैं। पूरा मामला पीलीभीत के जहानाबाद नगर के मोहल्ला नई बस्ती से प्रकाश में आया है जहां आसिफ अली पुत्र ताहिर खान न तो विवाहित हैं और ना ही आवास विहीन क्योंकि आसिफ खान अपने पिता ताहिर खान के दो मंजिला मकान में रहते हैं।आसिफ खान ने अपने आप को गलत तरीके एवं कर्मचारियों की मिली भगत से प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में पात्रता की श्रेणी में लाए हैं।मामला जग जाहिर हुआ तो यह मामला पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया है. इस संबंध में अधिशासी अधिकारी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन सिंह यादव से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया है आवास सूची की जांच की जा रही है किसी भी तरह से अपात्रों को पात्र नहीं बनाया जाएगा।