सीकर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, नई पिट लाइन बनने से बढ़ेगी ट्रेनों के संचालन की क्षमता

सीकर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, नई पिट लाइन बनने से बढ़ेगी ट्रेनों के संचालन की क्षमता

राजस्थान के सीकर जिले को रेलवे विकास के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है।केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बीकानेर से जयपुर निरीक्षण यात्रा के दौरान सीकर रेलवे स्टेशन पर नई पिट लाइन के निर्माण की घोषणा की।

रेल मंत्री की इस घोषणा से सीकर और आसपास के क्षेत्रों में रेल सेवाओं के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। नई पिट लाइन बनने से स्टेशन पर ट्रेनों की सफाई, अनुरक्षण, तकनीकी जांच और रखरखाव जैसी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे रेलवे की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद सीकर स्टेशन से भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन, अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। इससे यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह नई पिट line सीकर को रेलवे नेटवर्क में और मजबूत बनाएगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इससे सीकर रेलवे स्टेशन की अहमियत और बढ़ेगी।