वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य, 34 ट्रेनों के ठहराव में बड़ा बदलाव

वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य, 34 ट्रेनों के ठहराव में बड़ा बदलाव

भारतीय रेलवे के पश्चिम रेलवे मंडल द्वारा गुजरात के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के चलते आगामी दिनों में रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों के निर्धारित ठहराव में अस्थायी बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के दौरान वडोदरा स्टेशन पर रुकने वाली कई ट्रेनें अब वडोदरा के स्थान पर छायापुरी, विश्वामित्री और बाजवा स्टेशनों पर अस्थायी रूप से ठहरेंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 22 जून से 1 जुलाई 2026 तक अलग-अलग तिथियों में कुल 34 रेलसेवाओं के ठहराव में परिवर्तन किया गया है। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली कई स्पेशल और नियमित ट्रेनें शामिल हैं। अधिकांश ट्रेनों को छायापुरी स्टेशन पर रोका जाएगा, जबकि कुछ रेलसेवाओं का ठहराव विश्वामित्री और बाजवा स्टेशन पर निर्धारित किया गया है।

इस बदलाव से अजमेर, जयपुर, बीकानेर, हिसार, जोधपुर, बान्द्रा टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, सोलापुर, पुणे, चेन्नई, मैसूरू और यशवंतपुर जैसे प्रमुख रूट प्रभावित होंगे।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित ठहराव स्टेशन और समय जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों का कहना है कि यार्ड रिमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद वडोदरा स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना:

22 जून से 1 जुलाई तक यात्रा करने वाले यात्री अपनी ट्रेन का नया ठहराव स्टेशन अवश्य जांच लें, क्योंकि वडोदरा के स्थान पर अब कई ट्रेनें छायापुरी, विश्वामित्री और बाजवा स्टेशन पर रुकेंगी।

एक जुलाई तक असर, 34 ट्रेनों के ठहराव में बदलाव से यात्रियों को पहले से करनी होगी तैयारी।