नशे के खिलाफ खालसा लाइव 24 न्यूज के संचालक ने उठाए बड़े कदम, खालसा नशा मुक्ति सेवा ट्रस्ट की टीम गठित की जा रही

नशे के खिलाफ खालसा लाइव 24 न्यूज के संचालक ने उठाए बड़े कदम, खालसा नशा मुक्ति सेवा ट्रस्ट की टीम गठित की जा रही

पीलीभीत। समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन को देखते हुए खालसा लाइव 24 न्यूज के संचालक एवं खालसा नशा मुक्ति सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह ने नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में ट्रस्ट की जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर की पदाधिकारियों की टीम गठित की जा रही है, जिससे नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। सरदार हरजिंदर सिंह ने कहा कि आज नशा युवाओं, परिवारों और समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। शराब, स्मैक, चिट्टा, गांजा, अफीम तथा अन्य मादक पदार्थों की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक जीवन को बर्बाद कर देती है। नशे की वजह से अपराध, सड़क दुर्घटनाएं, घरेलू हिंसा और आर्थिक समस्याएं भी बढ़ती हैं। खालसा नशा मुक्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने, युवाओं को सही मार्गदर्शन देने तथा जरूरतमंद लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान, जनसभाएं, स्वास्थ्य शिविर एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से पीड़ित है तो उसे तिरस्कृत करने के बजाय उसका सहयोग करें और उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें।सरदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही विभिन्न जनपदों में समर्पित पदाधिकारियों की नियुक्ति कर मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा, ताकि नशे के खिलाफ यह जनआंदोलन और प्रभावी बन सके।

खालसा लाइव 24 न्यूज़ से संवाददाता हरजिंद्र सिंह की नशे के खिलाफ खास खबर।