रेलवे फाटक बंद होने पर दोपहिया वाहन चालक नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हैं।* 

ब्रेकिंग न्यूज
पूरनपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश

*रेलवे फाटक बंद होने पर दोपहिया वाहन चालक नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हैं।*

तहसील पूरनपुर के अंतर्गत आने वाले माधोटांडा रोड पूरनपुर रेलवे फाटक बंद होने पर आम जनता तथा पढ़े लिखे नौजवान उड़ाते हैं सड़क नियम कानून की धज्जियां।

रेलवे फाटक बंद होने पर अपने वाहन बाइक सवार अपनी सही दिशा में खड़े न होकर ग़लत दिशा में खड़े होकर रेलगाड़ी निकलने तक तथा फाटक खुलने का बेसब्री से इंतजार कर अपनी जान तथा सामने से सही दिशा से आने वाले वाहन चालकों की भी जान जोखिम में डालते हैं।

आप फोटो में देखिए किस तरह से ग़लत दिशा में खड़े हैं।
वाहन पुलिस, तथा पुलिस प्रशासन भी भी इन ग़लत दिशा में खड़े दोपहिया वाहन सवारों से कुछ नहीं कहते हैं,
यदि ये प्रशासन थोड़ा सा भी ग़लत दिशा में खड़े दोपहिया वाहनों पर शिकंजा कसने लगे तो ये नियम कानून का पालन करने लगेंगे।
इस ओर पुलिस प्रशासन तथा ट्रैफिक पुलिस विभाग का भी ध्यान नहीं है।


जिला संवाददाता गुरदीप सिंह।