जम्मू रेलवे ऑफिसर क्लब में महिला कल्याण संगठन ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जम्मू रेलवे ऑफिसर क्लब में महिला कल्याण संगठन ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार 17 जून 2026 को रेलवे ऑफिसर क्लब जम्मू में महिला कल्याण संगठन द्वारा विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा राखी कुमार और उपाध्यक्षा श्लेषना मरन्टू ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर की। इस अवसर पर संगठन की अन्य महिला सदस्याओं के साथ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही इन पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया।

इस मौके पर राखी कुमार ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। आज का यह छोटा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा जम्मू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी महिलाओं से अपील करते हैं कि वे अपने घर-आंगन में भी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

वहीं उपाध्यक्षा श्लेषना मरन्टू ने महिला सदस्यों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं जब किसी संकल्प को ठान लेती हैं तो उसे पूरा करके दिखाती हैं। पर्यावरण सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हम इसमें अपना निरंतर योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

महिला कल्याण संगठन ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे वृक्षारोपण कार्यक्रम लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया। यह पहल स्वच्छ, सुंदर और हरित जम्मू के निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।