इज्जतनगर मंडल ने दिवंगत रेलकर्मी के परिवार को दी एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

इज्जतनगर मंडल ने दिवंगत रेलकर्मी के परिवार को दी एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने रेलकर्मियों के हित और सामाजिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए दिवंगत रेल कर्मचारी स्वर्गीय हरिनंद यादव के परिवार को बड़ी राहत प्रदान की है।

बुधवार को बरेली में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने स्वर्गीय हरिनंद यादव की पत्नी श्रीमती राजदेई देवी को एक करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बताया गया कि स्वर्गीय हरिनंद यादव, जो ट्रैक मेंटेनर पद पर कार्यरत थे, उनका आकस्मिक निधन एक दुर्घटना में हो गया था। उनका वेतन खाता Punjab National Bank के ?रेलवे सैलरी पैकेज? के अंतर्गत संचालित था। इसी योजना के तहत उपलब्ध दुर्घटना बीमा सुविधा के माध्यम से उनके आश्रित को यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने कहा कि रेलवे प्रशासन अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और कठिन परिस्थितियों में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

कार्यक्रम में रंजीत कुमार चौबे सहित बैंक के अन्य अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी तथा हित निरीक्षक भी उपस्थित रहे। यह पहल रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।