मुरादाबाद में अग्निशमन विभाग की साप्ताहिक मॉक ड्रिल आयोजित, उपकरणों की क्रियाशीलता परखा गया

मुरादाबाद में अग्निशमन विभाग की साप्ताहिक मॉक ड्रिल आयोजित, उपकरणों की क्रियाशीलता परखा गया

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुरादाबाद के विभिन्न अग्निशमन केंद्रों पर मंगलवार को साप्ताहिक मॉक ड्रिल एवं उपकरणों की जांच अभियान चलाया गया। यह आयोजन अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा द्वारा जारी निर्देशों के तहत कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के आदेश एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जनपद के अग्निशमन केंद्र, कटघर, ठाकुरद्वारा, कांठ और बिलारी स्थित अग्निशमन केंद्रों पर उपलब्ध सभी अग्निशमन कर्मियों को एकत्र कर साप्ताहिक ड्रिल कराई गई।

इस दौरान कर्मियों को निर्धारित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अनुसार अग्निशमन वाहनों और उपकरणों के नाम, उनकी क्षमता, उपयोग की विधि तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उनके सुरक्षित प्रयोग की जानकारी दी गई। साथ ही अग्निशमन एवं रेस्क्यू कार्यों के दौरान टेंडर पर लगे उपकरणों के संचालन में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।

ड्रिल के बाद सभी उपकरणों की साफ-सफाई कर उनकी कार्यक्षमता की जांच की गई और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपयोग के लिए तैयार रखा गया। विभाग का उद्देश्य अग्निशमन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता, शारीरिक दक्षता तथा आपदा प्रबंधन क्षमता को लगातार बेहतर बनाए रखना है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस तरह की नियमित मॉक ड्रिल और उपकरणों की जांच से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।