मुरादाबाद में चला व्यापक चेकिंग अभियान, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

मुरादाबाद। जिलाधिकारी मुरादाबाद एवं एसएसपी मुरादाबाद के आदेश के क्रम में मुरादाबाद सीएफओ डॉ राजीव कुमार पाण्डेय और मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न संस्थानों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा सभी आपातकालीन निकास मार्गों, अग्निशमन व्यवस्था, हाइडेंट सिस्टम, स्प्रिंकलर सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म सिस्टम तथा फायर एक्सटिंग्विशर की कार्यशीलता को बारीकी से जांचा गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित स्वामियों एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उनका उपयोग किया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सभी आपातकालीन निकास मार्गों को हर समय अवरोधमुक्त रखा जाए, जिससे किसी दुर्घटना या आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।