असारवा-जयपुर एक्सप्रेस अब खातीपुरा तक चलेगी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

असारवा-जयपुर एक्सप्रेस अब खातीपुरा तक चलेगी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब असारवा-जयपुर एक्सप्रेस का संचालन बढ़ाकर खातीपुरा स्टेशन तक किया जा रहा है। यह नई व्यवस्था 19 जून 2026 से लागू होगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12982 असारवा-खातीपुरा एक्सप्रेस 19 जून 2026 से असारवा स्टेशन से शाम 7 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर जयपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 7 बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान करने के बाद गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर पहुंचेगी और 7 बजकर 54 मिनट पर रवाना होकर सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12981 खातीपुरा-असारवा एक्सप्रेस 20 जून 2026 से खातीपुरा स्टेशन से रात 8 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर रात 8 बजकर 18 मिनट पर पहुंचेगी और 8 बजकर 21 मिनट पर आगे बढ़ेगी। इसके बाद ट्रेन जयपुर स्टेशन पर रात 8 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी तथा 8 बजकर 45 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर असारवा स्टेशन पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि असारवा और जयपुर के बीच इस ट्रेन के मौजूदा समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस निर्णय से विशेष रूप से जयपुर और खातीपुरा क्षेत्र के यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और उनकी यात्रा पहले से अधिक आसान होगी।