पीलीभीत की सदर तहसील में रिश्वत का खेल। पीलीभीत में गरीब विधवा महिला से कुर्रा बटबारा/जमीन की पैमाइश के नाम पर लिए हल्का लेखपाल पुष्पा यादव पर ₹20000 रिश्वत लेने का आरोप। रुपया लेने के बाद भी हल्

लोकेशन:-पीलीभीत
रिपोर्टर:- राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत की सदर तहसील में रिश्वत का खेल।

पीलीभीत में गरीब विधवा महिला से कुर्रा बटबारा/जमीन की पैमाइश के नाम पर लिए हल्का लेखपाल पुष्पा यादव पर ₹20000 रिश्वत लेने का आरोप।
रुपया लेने के बाद भी हल्का लेखपाल पुष्पा यादव ने नहीं की पैमाइश।


Enkr /पीलीभीत जनपद में बिना रिश्वत लिए कोई भी जमीनी कार्य तहसील सदर के कर्मचारी नहीं कर रहे हैं आए दिन तमाम तरह के आरोप भी लग रहे हैं.यह तो और बात है कि रुपया ले ले और काम कर दें मगर अब तो मोटी रकम लेने के बाद भी लेखपाल अपना कार्य नहीं कर रहें हैँ। ऐसा ही एक मामला पीलीभीत जनपद की तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पटरी से प्रकाश में आया है जहां की रहने वाली सुनीता पत्नी स्वर्गीय नंदकिशोर ने अपने गांव की हल्का लेखपाल पुष्पा यादव पर जमीन की पैमाइश करने एवं कुरा बंटवारे करने के लिए ₹20000 की रिश्वत तहसील परिसर में लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित सुनीता देवी ने बताया है कि मेरे पति की मृत्यु हो गई है और मेरे ससुर पांच भाई थे और मेरे ससुर के दो बेटे और एक पत्नी है। पति की मौत के बाद ज़मीन का कुरा बंटवारे और पैमाइश के एवज में हल्का लेखपाल पुष्पा यादव ने तहसील परिसर में हमसे ₹20000 ले लिए,मगर मेरी जमीन की पैमाइश नहीं की जा रही है।पीड़ित विधवा सुनीता लगातार बेहद परेशान है और अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर पर चक्कर लगा रही है मगर उसकी सुनने वाला कोई भी अधिकारी नहीं है।