डीएम साहब एक नज़र इधर  पीलीभीत में ईंट भट्टा संचालकों की मनमानी। ईंट भटटों की चिमनिया उगल रही है रही हैं जहर,वातावरण को कर रही है प्रदूषित। पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया के रॉयल ब्रिक फील्ड औ

लोकेशन/तहसील अमरिया, पीलीभीत।
राजेश गुप्ता
मो 9719672920

डीएम साहब एक नज़र इधर

पीलीभीत में ईंट भट्टा संचालकों की मनमानी।

ईंट भटटों की चिमनिया उगल रही है रही हैं जहर,वातावरण को कर रही है प्रदूषित।

पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया के रॉयल ब्रिक फील्ड और इंडियन ब्रिक फील्ड के संचालक प्रतिबंधित काला कार्बन पाउडर का लगातार इस्तेमाल कर चिमनियों से जहरीला धुआं निकलवा कर वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दोनों ईट भट्टा पर बोरों में सैकड़ो कुंतल की संख्या में जहरीला काला पाउडर कार्बन मौक़े पर मिला, मगर जब उप जिलाधिकारी तहसील अमरिया मयंक गोस्वामी सूचना पर भौनी और फरदिया के बीच में रॉयल ब्रिक फील्ड और इंडियन ब्रिक फील्ड मौके पर पहुंचे तब तक संचालकों के द्वारा मौके से काला जहर कार्बन को हटाकर उस पर जेसीबी के द्वारा मिट्टी डाल दी गई,इससे स्पष्ट होता है कहीं ना कहीं यह ईंट भट्टा संचालक शातिर और बेहद चालाक है।

यह दोनों ब्रिक फील्ड वातावरण को जहरीला और प्रदूषित कर रहे हैं, जिला प्रशासन के द्वारा इन लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर इन भक्तों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि वातावरण शुद्ध और स्वच्छ रह सके।