मुरादाबाद में पुलिस अलर्ट, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया

मुरादाबाद में पुलिस अलर्ट, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया

मुरादाबाद। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से थाना मझोला क्षेत्र की खुलशालपुर चौकी पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी मनोज पवार ने पुलिस टीम एवं लेपर्ड-32 के साथ शाहपुर बाईपास से श्रीराम चौक तक विशेष चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया।

अभियान के दौरान शराब की दुकानों के आसपास तथा प्रमुख मार्गों पर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।