वडसा–गड़चिरोली नई रेल लाइन से जुड़े कार्यों के चलते कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

वडसा?गड़चिरोली नई रेल लाइन से जुड़े कार्यों के चलते कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में वडसा?गड़चिरोली नई रेल लाइन परियोजना के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के कारण 7 और 8 जून 2026 को कई मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 6 जून 2026 को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तहत चार घंटे का कार्य किया जाएगा। इस दौरान इंजीनियरिंग विभाग द्वारा डाउन साइड के पॉइंट नंबर-32 को हटाकर नया प्लेन ट्रैक बिछाया जाएगा तथा पुराने ट्रैक का नवीनीकरण किया जाएगा। इस चरण में किसी लाइन को ब्लॉक नहीं किया जाएगा।

इसके बाद 7 जून 2026 को शाम 7 बजे से 8 जून की मध्यरात्रि 12 बजे तक पांच घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान नए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के साथ आउटडोर गियर की पैचिंग तथा स्टेशन के कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

कार्य के चलते निम्नलिखित रेल सेवाओं का संचालन निरस्त किया गया है

68815 बल्लारशाह गोंदिया मेमू : 7 जून 2026 को रद्द।

68816 गोंदिया बल्लारशाह मेमू : 7 जून 2026 को रद्द।

68803 बल्लारशाह गोंदिया मेमू : 8 जून 2026 को रद्द।

68804 गोंदिया बल्लारशाह मेमू : 7 जून 2026 को रद्द।

68806 गोंदिया वडसा मेमू : 7 जून 2026 को रद्द।

68808 वडसा चांदा फोर्ट मेमू : 8 जून 2026 को रद्द।

68805 चांदा फोर्ट गोंदिया मेमू : 8 जून 2026 को रद्द।

गड़चिरोली रेल संपर्क को मिलेगा नया आयाम

रेलवे प्रशासन ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद यार्ड का सीधा जुड़ाव वडसा?गड़चिरोली नई रेल लाइन से हो जाएगा। इससे गड़चिरोली क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यातायात अधिक सुगम बनेगा तथा क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेलवे का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।