पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन का असर, श्रीगंगानगर–पुरी एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द रहेगी

पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन का असर, श्रीगंगानगर?पुरी एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द रहेगी

जयपुर। रेलवे द्वारा खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य कराया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और उत्तर पश्चिम रेलवे की एक प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कार्य के दौरान श्रीगंगानगर?पुरी?श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

श्रीगंगानगर पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर तक चलेगी

गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर पुरी एक्सप्रेस 7 जून एवं 14 जून 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने के बाद मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन मालतीपाटपुर और पुरी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वापसी में मालतीपाटपुर से होगी रवाना

गाड़ी संख्या 20472 पुरी श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 10 जून एवं 17 जून 2026 को पुरी स्टेशन के स्थान पर मालतीपाटपुर स्टेशन से संचालित होगी। इसके कारण ट्रेन पुरी और मालतीपाटपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। अधिकारियों के अनुसार पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, अधिक परिचालन क्षमता और सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।