मेडता रोड–मेडता सिटी रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य, चार रेलसेवाएं चार दिन रहेंगी रद्द

मेडता रोड?मेडता सिटी रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य, चार रेलसेवाएं चार दिन रहेंगी रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे के मेडता रोड?मेडता सिटी रेलखंड पर समपार फाटक संख्या-09 पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के लिए विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा तथा कुछ रेल सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए 6 जून से 9 जून 2026 तक चार रेल सेवाओं का संचालन निरस्त रहेगा।

ये रेलसेवाएं रहेंगी रद्द

गाड़ी संख्या 74801 मेडता सिटी मेडता रोड रेलसेवा 6 जून से 9 जून 2026 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 74802 मेडता रोड मेडता सिटी रेलसेवा 6 जून से 9 जून 2026 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 74811 मेडता सिटी मेडता रोड रेलसेवा 6 जून से 9 जून 2026 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 74812 मेडता रोड मेडता सिटी रेलसेवा 6 जून से 9 जून 2026 तक रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि समपार फाटक पर आरयूबी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में सड़क एवं रेल यातायात दोनों की सुरक्षा और सुविधा में सुधार होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।