पुणे-मिरज रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य का असर, बीकानेर-मिरज एक्सप्रेस आंशिक रद्द, कई ट्रेनें रहेंगी रेगुलेट

पुणे-मिरज रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य का असर, बीकानेर-मिरज एक्सप्रेस आंशिक रद्द, कई ट्रेनें रहेंगी रेगुलेट

जयपुर। पुणे मंडल के पुणे मिरज रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित कुछ रेल सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्री सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

बीकानेर-मिरज एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द

गाड़ी संख्या 20475 बीकानेर मिरज एक्सप्रेस 15 जून 2026 को बीकानेर से प्रस्थान कर खडकी स्टेशन तक ही संचालित होगी। इस कारण यह ट्रेन खडकी से मिरज के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 20476 मिरज बीकानेर एक्सप्रेस 16 जून 2026 को मिरज के स्थान पर खडकी स्टेशन से रवाना होगी। परिणामस्वरूप यह ट्रेन मिरज से खडकी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

तीन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

दोहरीकरण कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों को सालपा स्टेशन पर 25 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा

गाड़ी संख्या 16210 मैसूरू अजमेर एक्सप्रेस (09 जून 2026)

गाड़ी संख्या 20694 बेंगलुरू जोधपुर एक्सप्रेस (10 जून 2026)

गाड़ी संख्या 16534 बेंगलुरू भगत की कोठी एक्सप्रेस (14 जून 2026)

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार पुणे?मिरज रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति, समयपालन और परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं मिल सकेंगी।