सुरेरी पुलिस ने आपरेशन बज्रपात अभियान के तहत 8 लोगों को किया गिरफ्तार।

सुरेरी- पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर ऑपरेशन बज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर गाली गलौज करने मारपीट करने एवं अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरेरी पुलिस ने गुरुवार को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही कार्रवाई के दौरान आठ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। जो थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न गांव के हैं जिसमें भजन कुमार पुत्र त्रिभुन कुमार निवासी सुरेरी, विकास राजभर पुत्र रामविलास राजभर निवासी हीरापट्टी, आकाश कश्यप पुत्र अच्छे लाल निवासी हरिहरपुर, किशन पुत्र जयप्रकाश गौतम निवासी नोनरा, रोहित कनौजिया पुत्र सूर्यबली कनौजिया निवासी राईपुर, किशन विश्वकर्मा व अजय विश्वकर्मा पुत्र गण जगनरायण विश्वकर्मा निवासी राईपुर सूरज कुमार गौतम पुत्र कन्हैयालाल निवासी कसेरु, पुलिस सभी आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रुप बनाकर गाली गलौज व क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
प्रभारी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।