सीनियर डीसीएम उचित सिंघल का कमाल, वेटिंग वालों के चेहरे हुए लाल — राजधानी और कटड़ा एक्सप्रेस में बढ़े अतिरिक्त कोच बेमिसाल

जम्मू। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा और राहतभरा निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने हजारों यात्रियों को आरामदायक एवं कन्फर्म यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 12426 जम्मूतवी नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तथा 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा नई दिल्ली एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की है।रेलवे के इस सकारात्मक कदम से यात्रियों को अब टिकट कन्फर्म होने की अधिक संभावना मिलेगी और भीड़भाड़ के बीच सफर भी पहले से अधिक आरामदायक हो सकेगा। यात्रियों के हित में लिया गया यह निर्णय ग्रीष्मकालीन सीजन में बड़ी राहत माना जा रहा है।रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 12426 जम्मूतवी?नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 06 जून 2026 से 12 जून 2026 तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी (3AC) कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। इससे राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक सीट उपलब्ध हो सकेंगी।वहीं ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा?नई दिल्ली एक्सप्रेस में दिनांक 06 जून 2026 से 13 जून 2026 तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इस फैसले से माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील भी की।रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त कोच की बुकिंग जल्द ही सभी आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे यात्रियों को यात्रा योजना बनाने में आसानी होगी और बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए अनेक सकारात्मक कदम उठा रहा है। जम्मू मंडल की यह पहल भी यात्रियों की सुविधा और बेहतर सेवा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राघवेंद्र सिंह जनसंपर्क निरीक्षक, जम्मू मंडल