औरैया में राज्यमंत्री ने मेधावियों को सम्मानित किया

ब्लॉक सभागार औरैया में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित युवा जागरूकता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मेधावी बिटिया रानी सुपुत्री आकाश राठौर बरमूपुर�

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और देश के विकास की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने ऐसे सम्मान समारोहों को युवाओं का हौसला बढ़ाने और समाज को नई दिशा देने वाला बताया।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ता पंकज मिश्रा , डॉ अमर चंद्र राठौर सहित कई अन्य स्थानीय नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

ब्लॉक सभागार में आयोजित इस समारोह में भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।