औरैया के सिद्धेश्वर गेस्ट हाउस में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ अमरचंद राठौर द्वारा संपन्न हुआ

औरैया के सिद्धेश्वर गार्डन गेस्ट हाऊस भवन में रविवार को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की जिलाध्यक्ष अमरचन्द्र राठौर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई
जिसमें सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की मुख्य अतिथि के रूप में कन्नौज जनपद के युवा नेता मुनेश राठौर , कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष माता प्रसाद राठौर और एडवोकेट प्रीती राठौर, महेन्द्र सिंह राठौर मंचासीन रहे। जिन्होंने मंच पर अपना खूब योगदान दिया इस अवसर पर बोलते हुए मुनेश राठौर ने बहुत ही समाज हित को लेके
कहा कि हमारा समाज सदैव राष्ट्रहित में अग्रणी रहा है आज हम सबको पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे रहना चाहिए आगामी 5 जून को हम सभी लोग अपने अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के हिसाब से पौधे लगायें तो पर्यावरण भी संरक्षित होगा और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध आक्सीजन मिल सकेगी।।
कानपुर देहात से पधारे माता प्रसाद राठौर जी ने बच्चों के भविष्य के बारे में अपने उद्बोधन में शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया उन्होंने कहा जब हम पढेंगें तभी आगे बढ़ेगें , उन्होंने कहा हमारे कुछ भाई बेटियों की शिक्षा पर खर्च करने से कतराते हैं उन्होंने कहा बेटियां का स्थान किसी मायने में बेटों से कम नहीं तथा बेटियां परिवार के प्रति अधिक संवेदनशील और बफादार होती हैं।
एडवोकेट प्रीती राठौर ने कहा कि महिलाओं को चुनौतियों से घबराना नहीं कदम से कदम मिला कर डटकर मुकाबला करना चाहिए हम बेटियों ने सदैव इतिहास लिखा है त्याग के क्षेत्र में पन्नाधाय, वीरता के क्षेत्र में महारानी लक्ष्मीबाई, अवन्तीबाई , झलकारी बाई और हमारे समाज की आराध्या मां कर्मा देवी इसकी उदाहरण है अभी हाल ही में आपरेशन सिन्दूर में भी बेटियों ने अपने अपने पराक्रम से पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है।। इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष अमरचन्द्र राठौर ने राठौर समाज की एकत्रित संगठन करने में अहम भूमिका निभाई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर दीपेन्द्र राठौर और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता के लिए धीरज राठौर का मंच पर सम्मान किया। कार्यक्रम में

कार्यक्रम में मौजूद रहे टीम के अतिथि

देवेन्द्र राठौर , स़ोनू राठौर , अभिनन्दन राठौर, पंकज राठौर , मेघसिंह राठौर , रन्जीत राठौर , दिनेश राठौर , संजय राठौर ,दीपक राठौर , प्रधान राजू राठौर , मनोज राठौर ,अमित राठौर सुनीता राठौर , चांदनी राठौर , प्रीती राठौर ,शिवा राठौर सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे।