परिवहन निगम में लेखाकार पद पर पांच कर्मचारियों का प्रमोशन, विभिन्न क्षेत्रों में मिली नई तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ द्वारा जारी कार्यालय आदेश के तहत निगम के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पांच कार्यालय सहायकों को लेखाकार पद पर प्रोन्नत किया गया है। यह आदेश 21 मई को जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार दीपक कुमार शर्मा,सुनील कुमार,संजीव कुमार,अमन त्रिवेदी तथा सुन्दर कुमार यादव को लेखाकार पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। सभी कर्मचारियों को वेतन बैंड 5200-20200 एवं ग्रेड वेतन 2800 में प्रोन्नति दी गई है।

प्रमोशन के साथ कर्मचारियों की नई तैनाती भी की गई है। इनमें कुछ को इटावा मुख्यालय, जबकि अन्य को मुरादाबाद और नोएडा क्षेत्र में नियुक्त किया गया है।

कार्यालय आदेश में कहा गया है कि यह प्रोन्नति प्रारंभिक रूप से एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर प्रभावी रहेगी। इस दौरान कार्य एवं आचरण संतोषजनक पाए जाने पर पद पर स्थायी नियुक्ति की जाएगी। आदेश पर मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) विपिन कुमार मिश्रा के हस्ताक्षर हैं।

निगम कर्मचारियों में इस निर्णय को लेकर खुशी का माहौल है तथा इसे कर्मचारियों के मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।